- Hindi News
- नकदी छीनी, विरोध करने पर दुकानदार से मारपीट
नकदी छीनी, विरोध करने पर दुकानदार से मारपीट
बाइकपर सवार होकर आए कुछ युवकों ने गोहाना अड्डे के दुकानदार से नकदी छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। विवाद होता देख अन्य लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
गुरुनानकपुरा निवासी भरत ने पुलिस को बताया कि वह गोहाना अड्डे पर सब्जी की दुकान करता है। मंगलवार शाम बाइक पर सवार होकर पांच युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और उसके हाथ से नकदी छीनने लगे।
उसने विरोध किया तो बाइक सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। झगड़ी बढ़ता देख अन्य व्यापारी इकट्ठा होने लगे तथा गोहाना अड्डा ट्रेडर्स एसोसिएशन प्रधान कपिल नागपाल ने कंट्रोल रूम पर पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब कर आरोपी मौके से फरार हो गए।