पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीसरे पोस्ट ग्रेजुएट टीचिंग कोर्स का आगाज

तीसरे पोस्ट ग्रेजुएट टीचिंग कोर्स का आगाज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीजीआईके रिसर्च सोसायटी ऑफ आर्थोपेडिक्स इंडियन आर्थोपेडिक्स एसोसिएशन के साझा प्रयास से तीसरा पोस्ट ग्रेजुएट टीचिंग कोर्स का आयोजन लैक्चर थियेटर वन में वीरवार को किया गया। कोर्स का शुभारंभ कार्यवाहक कुलपति डॉ. वीके जैन ने किया। कोर्स से छात्रों को नवीनतम तकनीकों की जानकारी मिलेगी बेहतर और सटीक इलाज के तरीकों के बारे में ज्ञानवर्धन होगा। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. सरला हुड्डा, कार्यकारी निदेशक डॉ. रोहताश यादव, डीन एकेडमिक अफेयर डॉ. सुषमा सूद, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक चौहान विभागाध्यक्ष डॉ. एनके मगगू, भूतपूर्व कुलपति डॉ. एसएस सांगवान, डॉ. तनेजा डॉ. हरबक्श ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

डॉक्टरसीखेंगे नए तरीके

डॉ.जैन ने कहा कि राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों द्वारा जो तकनीक डॉक्टरों को सिखाई जाएंगी, उसका सीधा फायदा संस्थान में आने वाले मरीजों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस कोर्स के द्वारा डॉक्टर्स को हड्डी संबंधी बीमारियों के डायग्नोसिस, स्कील ओर उनके नवीनतम तरीके सिखाए जाएंगे।

डॉ. होल्टस, डॉ. शनैलर जर्मनी से, डॉ. कैटन फ्रांस से, डॉ. फारुख मिस्र से, डॉ. वेद गोस्वामी, डॉ. महापात्रा इंग्लैंड से और डॉ. बारी बांग्लादेश से आए हैं। इसके अलावा दिल्ली से डॉ. अनिल ढल, डॉ. सुधीर कपूर, इंदौर से डॉ. तनेजा, पंजाब से डॉ. हरबक्श ने छात्रों के साथ अनुभव साझा किए।

आर्गेनाइजिंग सैक्रेटरी डॉ. एनके मगगू ने बताया कि उनके नेतृत्व में पीजी टीचिंग कोर्स लगातार तीसरे साल आयोजित किया जा रहा है। इस कोर्स में भारत के विभिन्न प्रांतों से 170 से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ ही छह देशों से सात हड्डी रोग विशेषज्ञ पहुंच गए।

कोर्स का शुभारंभ कार्यवाहक कुलपति डॉ. वीके जैन।

सीएम खट्टर करेंगे उद्घाटन

इसदो दिन तक चलने वाले पीजी कोर्स के उपरांत डॉक्टरों को नॉर्थ जोन इंडियन आर्थोपेडिक्स एसोसिएशन की दो दिन चलने वाली कांफ्रेंस मे भाग लेने का मौका भी मिला है। जिसका उद्घाटन 14 फरवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करेंगे।