पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोल टैक्स बचाने के चक्कर में टूट रही मकड़ौली कलां की सड़कें

टोल टैक्स बचाने के चक्कर में टूट रही मकड़ौली कलां की सड़कें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोलटैक्स से बचने के चक्कर में वाहनों का लिंक रोड से होकर गुजरना मकड़ौली कलां और चमारिया गांववासियों के लिए परेशानियों का सबब बनता जा रहा है। गांव की सड़कें भारी वाहनों के गुजरने से जहां टूट रही हैं, वहीं तेज रफ्तार वाहनों से बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं पशुओं के साथ दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है। ऊपर से रोहतक-पानीपत रेलवे ट्रैक पर अनमैन गेट नंबर नौ मकड़ौली पर वाहनों के ट्रेन से टकराने की घटनाएं भी बढ़ी हैं।

गांवके युवाओं को लगाया पहरेदारी पर

आमसहमति के बाद मकड़ौली गांव के नाके पर युवाओं ने पहरेदारी शुरू कर दी है। भारी वाहनों का प्रवेश तो रुक गया, लेकिन कारों का काफिला दिनरात गांव से होकर गुजर रहा है। रोकने पर कार चालक आसपास के गांवों में अपनी रिश्तेदारी बताकर आगे बढ़ जाते हैं। उधर चमारिया गांव की आबादी वाले इलाके से हल्के भारी वाहनों की आवाजाही जारी है। चमारिया गांव के सरपंच संदीप ने बुधवार को डीसी को प्रार्थना पत्र भेजकर हाइट बैरियर लगाने की मांग की है।

रोहतक-पानीपत हाईवे पर स्थित मकड़ौली टोल प्लाजा पर टोल टैक्स बचाने के लिए वाहन चालक तरह-तरह के हथकंडे अपनाने लगे हैं। पानीपत की ओर आने वाले वाहन टोल प्लाजा से पहले ही मकड़ौली कलां जाने वाले लिंक रोड से सीधे गांव के भीतर से होकर वापस टोल प्लाजा के ठीक के ठीक आगे पानीपत रूट पर हाईवे पर हो लेते हैं। इधर दिल्ली रोहतक की ओर से जाने वाले वाहन टोल प्लाजा से पहले ही बाईं ओर चमारिया गांव के लिंक रोड पर वाहन उतार देते हैं और अंदर-अंदर आगे जाकर मकड़ौली कलां वाले लिंक रोड के पास हाईवे पर जाते हैं। वाहनों के आवागमन का सिलसिला दो साल से बे रोकटोक जारी है।

तीन बार धरने के बाद भी नहीं सुधरे हालात

^मकड़ौलीगांव से वाहनों की अावाजाही रोकने के लिए तीन बार धरना दिया गया। टोल प्लाजा और जिला प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर उन्हें समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन समस्या की जस की तस बनी हुई है। ठोस पहल नहीं हुई तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। -जोरावरसिंह, पूर्व सरपंच मकड़ौली।

टोल टैक्स का रेट कम करने से बनेगी बात

^साराफसाद टोल टैक्स को लेकर है। वाहन चालक मानव रहित रेलवे क्राॅसिंग से होकर गुजरने का जोखिम भी चंद रुपए बचाने के लिए ले रहे हैं। उनकी यही लालच जानलेवा साबित हो रहा हैै। अब तक कई दुर्घटना गेट नंबर नौ पर हो चुकी हैं। टोल टैक्स का रेट कम होना चाहिए। -दिनेश

बनारहता है हादसे का खतरा

^गांवसे होकर गुजरने वाले वाहनों को रोकने के लिए बैठक करके निर्णय लिया गया था कि भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी जाए। गांव के ही कुछ युवाओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। फिर भी हादसे का खतरा बना रहता है। -रामकिशनटाइगर

रोहतक. टोलटैक्स से बचने के लिए हाईवे से मकड़ौली गांव की तरफ आते-जाते वाहन

रोहतक. मकड़ौलीगांव में मानव रहित रेलवे फाटक पर दुर्घटना के बाद ट्रैक को पार करने के लिए खड़ी गाड़ी जाती हुई ट्रेन