पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लिंगानुपात सुधारने के लिए नुक्कड़ नाटकों का लेंगे सहारा

लिंगानुपात सुधारने के लिए नुक्कड़ नाटकों का लेंगे सहारा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कन्याभ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कवायदें तेज कर दी हैं। सरकार ने जिन गांवों में लिंगानुपात कम है, वहां जागरुकता लाने के लिए नुक्कड़ नाटक फिल्मों के प्रदर्शन की योजना बनाई है। इसके तहत रोहतक जिले के 45 गांवों में ये कार्यक्रम चलाए जाएंगे। ये जानकारी वीरवार को लघु सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत अधिकारियों की मासिक बैठक में एडीसी खत्री ने दी।

उन्होंने पीएनडीटी एक्ट सख्ती से लागू करने को लेकर निर्देश भी दिए। साथ ही अधिकारियों को विभिन्न सूत्रों के माध्यम से उन मामलों की सूचना प्राप्त करने को भी कहा, जिसमें कन्या भ्रूण हत्या करवाने के लिए लिंग जांच कराई जाती है। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि नुक्कड़ नाटक फिल्में फरवरी मार्च माह में दिखाई जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि ऐसे दंपति परिवारों को जिला प्रशासन की ओर से प्रोत्साहन दिया जाए, जिनके घर में केवल बेटियां हैं। बैठक में डीडीपीओ अजय मिश्रा, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह, सीडीपीओ वीरमति खेल विभाग के गुलाब सिंह आदि उपस्थित थे।

लिंग जांच की सूचना देने पर मिलेंगे 20 हजार

जिलाप्रशासन ने लिंग जांच की सूचना देने वाले व्यक्ति को नकद पुरस्कार देने का निर्णय लिया। बैठक में एडीसी ने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति को जिला के स्वास्थ्य विभाग द्वारा 20 हजार की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

रोहतक. जिलाविकास भवन में अधिकारीयों की बैठक लेते एडीसी अमित खत्री