पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2 लाख रुपए की चोरी डॉग स्क्वायड को भी नहीं मिला कोई सुराग

2 लाख रुपए की चोरी डॉग स्क्वायड को भी नहीं मिला कोई सुराग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सरेआम घरों के ताले तोड़ लाखों रुपए का सामान उड़ाया जा रहा है। इसके बावजूद चोर पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं। बगैर सुराग छोड़े घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर पुलिस प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती बन चुके हैं। वीरवार को शहर के जेपी कॉलोनी निवासी कुलदीप के घर का ताला तोड़कर दो लाख रुपए से भी ज्यादा का सामना चोरी कर लिया गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच के लिए डॉग स्क्वायड भी साथ लाई, लेकिन इसके बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका। कुलदीप ने पुलिस को बताया कि वीरवार सुबह जब उसके परिजन सोकर उठे तो देखा की अलमारी खुली पड़ी थी। सारा सामान तितर-बितर पड़ा था। कुलदीप ने बताया कि चोर दस हजार रुपये की नगदी सहित दो लाख रुपये से अधिक के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुकान से एक लाख का सामान चोरी

गांवलाहली स्थित रोशन लाल रोहतास की दुकान का ताला तोड़कर चोर एक लाख रुपये से अधिक का सामान उड़ा ले गए। वीरवार सुबह रोज की भांति मालिक दुकान पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में जांच पड़ताल की। पुलिस ने दोनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।