चबूतरे से टकराई तेज रफ्तार कार, दो घायल
रोहतक | छाेटूरामचौक स्थित चबूतरे से गुरुवार की रात लगभग 11:00 बजे तेज रफ्तार कार टकरा गई, जिससे ड्राइवर सहित दो लोग घायल हो गए। उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया है। रोहतक निवासी विकास 22 तथा नरवाना के धनौरी गांव निवासी सुमित कार से दिल्ली बाईपास की ओर से भिवानी स्टैंड जा रहे थे। छोटृराम चौक पर अचानक कार असंतुलित होकर चबूतरे से टकरा गई। विकास और सुमित घायल हो गए और कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यह जानकारी आर्य नगर पुलिस चौकी इंजार्च रोशन लाल ने दी।