रैली निकाल नकल करने की ली शपथ
कैप्टनदीपक शर्मा कन्या वरिष्ठ माध्यमिक माॅडल टाउन एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करौंथा के विद्यार्थियों ने वीरवार को नकल करने की शपथ ली और रैली निकालकर जागरूक किया। इस मौके पर शिक्षाधिकारी तथा शिक्षकाें ने नकल को समाज के लिए अभिशाप बताते हुए बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में बाधक बताया।
नकलसे खत्म हो रही प्रतिस्पर्धा की भावना
कन्यामॉडल टाउन विद्यालय में सुबह प्रार्थना के बाद प्रांगण में बच्चों को सामूहिक रूप से नकल करने की शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र मलिक ने कहा कि नकल की प्रवृत्ति बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना को मार देती है। परीक्षा में मेधावी विद्यार्थियों के साथ अन्याय होता है। वर्ष भर जिन बच्चों ने मेहनत करके परीक्षा की तैयारी की है, उनके वनस्पति नकल मारने वाला बच्चा खड़ा हो जाता है। नकल से पास होना आसान है, जबकि सफलता कोसों दूर रहती है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य जसबीर धनखड़ ने कहा कि शिक्षकों के साथ ही अभिभावकों की भी नकल विरोधी अभियान में बराबर की भागीदारी होनी चाहिए। इसके बाद बच्चों ने मॉडल टाउन में नकल विरोध रैली निकाली। रैली में खंड शिक्षाधिकारी वीरेंद्र मलिक, प्रधानाचार्य जसबीर धनखड़, शिक्षिका पूनम गुलिया, मिडिल हेड सुरेश आदि शामिल रहीं। शिक्षिका राजबाला ने नकल के विरोध पर कविता पाठ भी किया। उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करौंथा के बच्चों ने नकल विरोधी रैली निकाली गई। इस दौरान नकल एक अभिशाप है, इससे सफलता दूर हो जाती है जैसे स्लोगन के साथ बच्चे नारे लगा रहे थे। रैली के उपरांत शिक्षकों ने बच्चों को नकल से पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बच्चों को विस्तार से समझाया। उन्हें नकल करने की शपथ भी दिलाई। रैली का नेतृत्व प्रधानाचार्य चैतन्य शर्मा, वरिष्ठ प्राध्यापिका डाॅ. पुष्पलता ने संयुक्त रूप से की। इस दाैरान प्राध्यापक सतीश काद्यान, सत्यवीर, मिडिल हेड सिकंदा, पीटीआई मोनिका, राजबाला एवं सुजाता आदि ने विशेष सहयोेग किया।
मॉडल टाउन स्थित राकवम विद्याालय में नक्ल विरोधी रैली निकालते शिक्षक विधार्थी