पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वुशु स्पर्धा के फाइनल में पहुंचा संजय

वुशु स्पर्धा के फाइनल में पहुंचा संजय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | केरलमें चल रहे 35वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के दो खिलाड़ियों ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है। ये जानकारी हरियाणा वुशु संघ के सचिव राजेश कुमार ने दी। हरियाणा के दो वुशु खिलाड़ियों के वीरवार को सेमिफाइनल मुकाबले हुए जिसमें 56 किलो भारवर्ग में रोहतक के संजय ने सर्विसेज के एल चंद्र को 2-0 से तथा 60 किलो भारवर्ग में प्रमोद ने दिल्ली के सूरज को 2-0 से हरा कर फाइनल में जगह बनाई। शुक्रवार को रोहतक के प्रमोद का यूपी के नांगर से तथा संजय का मुकाबला मेघालय के बिसांत से होगा। इस उपलब्धि पर हरियाणा वुशु संघ के पदाधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं तथा उम्मीद जताई के ये दोनों खिलाड़ी अपने-अपने भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल की हरियाणा का नाम रोशन करेंगे।