पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमडीयू में सर्पदंश के लिए किफायती दवा पर किया शोध

एमडीयू में सर्पदंश के लिए किफायती दवा पर किया शोध

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | एमडीयूके यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) के बॉयोटेक विभाग के तत्वावधान में विशेष व्याख्यान किया गया। इस दौरान सेन जोस यूनिवर्सिटी, कैलिफोर्निया, यूएसए के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्रोफेसर क्लेयर कोर्मिव्स ने भारत में किफायती जहर प्रतिकारक दवा के बारे में व्याख्यान दिया। प्रो. कोर्मिव्स ने बताया कि बायो प्रोसेस टेक्नोलॉजी द्वारा किफायती जहर-प्रतिकारक दवाएं तैयार की जा सकती हैं। भारतीय शोधार्थी बीबी लिप्पे के इस संदर्भ में किए गए शोध कार्य की चर्चा प्रो. क्लेयर ने की। प्रो. क्लेयर ने जानकारी दी कि भारत में प्रतिवर्ष लगभग 1 लाख व्यक्ति सर्पदंश से जान गंवाते हैं। ऐसे में सर्पदंश के इलाज के लिए किफायती दवा की जरूरत है। बॉयो-प्रोसेस तथा मॉलीक्यूलर बॉयोलॉजी एप्रोच से ऐसी दवा तैयार की जा सकती है। इस कार्यक्रम में प्राध्यापिका डाॅ. सोनिया ने स्वागत और आभार प्रदर्शन डाॅ. कश्यप दूबे ने किया। कार्यक्रम में डाॅ. प्रत्यूष शुक्ला, डाॅ. राजीव कपूर, डाॅ. मानवेंद्र सिंह, डाॅ. वीरभान, डाॅ. मंजीत, डाॅ. विजय डांगी, डाॅ. अश्विनी धींगड़ा समेत शोधार्थी- विद्यार्थी मौजूद रहे।