- Hindi News
- मुख्यमंत्री से छात्रवृत्ति दिलाने की मांग
मुख्यमंत्री से छात्रवृत्ति दिलाने की मांग
रोहतक | राजकीयमहिला महाविद्यालय की छात्राओं हिना, निशा, रीतू, पुष्पा, दिव्या, ज्योति, मोनिका, रेखा, रजनी, सविता, रविका आदि ने वीरवार को सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि वे सब बेसबाल सॉफ्ट बाल की खिलाड़ी हैं। तीन वर्ष से लगातार उमदा प्रदर्शन करते हुए कॉलेज में पोजीशन होल्डर हैं, बावजूद इसके विद्यालय की ओर से उन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिलती है। उन्हें जल्द छात्रवृत्ति दिलवाई जाए।