पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंग्रेजी नाट्य की विधा को जाना

अंग्रेजी नाट्य की विधा को जाना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमडीयूके अंग्रेजी विभाग के विद्यार्थी प्राध्यापिका प्रो. मंजीत राठी तथा प्रो. रश्मि मलिक के नेतृत्व में नई दिल्ली में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में गिरीश कर्नाड के प्रसिद्ध नाटकनाग मंडल का प्रदर्शन देखने गए। अंग्रेजी विभाग के विद्यार्थियों को इस नाट्य-प्रदर्शन अवलोकन के जरिए नाट्य विधा की बारीकियों से रूबरू करवाया गया। गौरतलब है कि इंडियन राइटिंग इन इंग्लिश में प्रसिद्ध लेखक गिरिश कर्नाड का नाटक- नागमंडल एक प्रमुख रचना है।

मनोवैज्ञानिकोंने किया अनाथाश्रम दौरा

एमडीयूके मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने गुरुवार को जनसेवा संस्थान के वृद्धाश्रम, अनाथाश्रम तथा स्कूल का दौरा प्राध्यापिका प्रो. मधु आनंद की अगुवाई में किया। इस एक दिवसीय दौरे के जरिए विद्यार्थियों का मनोवैज्ञानिक परामर्श एवं मार्गदर्शन समेत अन्य मनोवैज्ञानिक पहलुओं बारे संवेदीकरण किया गया। गौरतलब है कि यह विजिट सकारात्मक मनोविज्ञान केन्द्रित एक्टीविटी बेस्ड लर्निंग पहल थी।

ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने के 8 दिन शेष

एमडीयूके स्नातक (यूजी) के दूसरे चौथे सेमेस्टर की री-अपीयर की परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म 20 फरवरी 2015 तक जमा करवाए जा सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. बीएस सिन्धु ने बताया कि स्नातक (यूजी) के दूसरे चौथे सेमेस्टर की री-अपीयर की परीक्षा में बैठने के इच्छुक अभ्यर्थी 20 फरवरी तक 500 रुपए विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। अभ्यर्थियों को संबंधित महाविद्यालयों के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरना होगा।