- Hindi News
- नहर का पानी चोरी करने वालों के खिलाफ केस दर्ज
नहर का पानी चोरी करने वालों के खिलाफ केस दर्ज
रोहतक | कलानौरथाने के अंतर्गत गांव गरनावठी में नहर का पानी चोरी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सरकारी अधिकारी को धमकी देने तथा सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पवनजीत एसडीओ बेरी की शिकायत पर काला पुत्र राज अन्यों के खिलाफ यह मामला दर्ज किया है। इन पर आरोप है कि जब ये नहर में रबड़ की पाइप डालकर पानी चोरी कर रहे थे तब जेई अनिल कुमार मौके पर चेकिंग के लिए पहुंचे और ऐसा करने से मना किया। इस पर इन्होंने जेई को जान से मारने की धमकी दी।