एमएड में दाखिले 20 तक
एमएड में दाखिले 20 तक
रोहतक | एमडीयूमें एमएड के नियमित पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर तक बढ़ाई गई है। विवि की कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल की अधिष्ठाता प्रो. इंदिरा ढुल ने बताया कि एमएड के नियमित पाठ्यक्रम में अब 20 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 25 सितंबर तक काॅलेज ब्रांच में ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करानी होगी।