पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसीटीवी फुटेज मिस कॉल से पकड़ा गया अपहरणकर्ता

सीसीटीवी फुटेज मिस कॉल से पकड़ा गया अपहरणकर्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मिनटका घटनाक्रम

घरमें लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज, एक मिस कॉल सीआईए की प्लानिंग से पुलिस ने महज एक घंटा 55 मिनट में अपहृत छह साल के मासूम प्रथम को केवल बचा लिया, बल्कि अपहरणकर्ता झज्जर जिले के गांव गुमाना निवासी जितेंद्र को मुठभेड़ के बाद दबोचने में कामयाब रही।

घरके बाहर सड़क पर एक पैर का जूता देख हुआ शक

सेक्टर-4 निवासीसरकारी ठेकेदार कपूर सिंह की प|ी सुनीता ने बताया कि उनका बेटा प्रथम एक निजी स्कूल में प्रथम में पढ़ता है। उसे स्कूल बस पौने तीन बजे घर के बाहर छोड़कर जाती है। वह हर रोज की तरह 2 बजकर 46 मिनट पर घर से बाहर निकल कर बस का इंतजार कर रही थी तभी उसकी नजर गेट के सामने पड़े प्रथम के जूते पर गई। उसने पूछताछ की तो पड़ोसी महिला ने बताया कि एक सफेद रंग की कार में एक युवक तेजी से गया है। सुनीता को शक हुआ तो उसने तुरंत पति कपूर सिंह को फोन किया। उन्होंने भी तत्परता दिखाते हुए तत्काल कंट्रोल रूम में सूचना दी।

मांके मोबाइल फोन पर किया मिस कॉल

अपहरणकी सूचना मिलते ही सबसे पहले सीआईए वन की टीम सेक्टर-4 में कपूर सिंह के घर पहुंची। थोड़ी देर बाद सीआईए टू अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह भी गए। अभी वे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रहे थे कि प्रथम की मां सुनीता के नंबर पर एक मिस कॉल आई। पुलिस ने सुनीता से कहा कि वह उस नंबर कॉल करे। नंबर एक्टिवेट होते ही साइबर रूम से सूचना मिली कि उक्त नंबर की लोकेश अस्थल बोहर के पास है। डीएसपी अनिल कुमार, डीएसपी यशपाल खटाना, सीआईए वन, स्पेशल स्टाफ, अर्बन एस्टेट थाने की टीमों ने डीआईजी के निर्देश पर अस्थल बोहर को चारों तरफ से घेर लिया, लेकिन सैंट्रो सफेद रंग की कार नहीं मिली।

पापा का गलत नंबर बता दिया

प्रथमकी मां सुनीता ने घर पहुंचे आईजी अनिल राव डीआईजी सौरभ सिंह काे बताया कि घर आकर काफी देर बाद प्रथम का डर दूर हुआ। बाद में उसने बताया कि रास्ते में अंकल पापा का मोबाइल नंबर मांग रहे थे। मैंने पापा का गलत नंबर बता दिया, क्‍योंकि वे पापा से पैसे मांगने की बात कह रहे थे। इसके बाद उसने मेरे स्कूल आईकार्ड से मम्मी का मोबाइल नंबर लेकर कॉल की।

यकीननहीं था पुलिस पकड़ लेगी

कपूरसिंह के घर जब आईजी डीआईजी ने बातचीत की तो एक महिला ने कहा, साहब आज तो कमाल कर दिया, यकीन नहीं हो रहा। यह सुनकर पुलिस अधिकारी ने कहा, ऐस