- Hindi News
- नहर में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत
नहर में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत
नाराज होकर गया रेलवे कर्मी का बेटा लापता
रोहतक | नाराजहोकर घर से जाने वाले रेलवे कर्मचारी के बेटे की बाइक बुधवार की रात माइना गांव के पास जेएलएन नहर की पटरी पर मिली। परिजनों ने उसके लापता होने की रिपोर्ट सदर थाने में दर्ज कराई है। गुरुवार को रेलवे कर्मचारियों ने डीसी से मुलाकात कर नहर में जाल डालकर तलाशी कराने की मांग की। दिनभर तलाश होती रही, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।झज्जर बाईपास सूत मिल के नजदीक हरिसिंह कॉलोनी निवासी सुदर्शन रेलवे विभाग में एमसीएम के पद तैनात हैं। उनका बड़ा बेटा नीरज (23) बुधवार की शाम किसी बात से नाराज होकर बाइक से निकल गया। बाद में तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इस बीच किसी ने माइना गांव के पास नहर की पटरी पर बाइक खड़ी होने की सूचना दी। परिजन मौके पर गए तो बाइक खड़ी मिली।
नहरमें लड़की की मिली लाश : गुरुवारको रेलवे कर्मचारी के लापता बेटे की तलाश के दौरान जेएलएन नहर में करौंथा पुल के पास 2 बजे दिन में एक लड़की की लाश उतराई मिली। मौके पर उपस्थित सदर थाने की पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव का किनारे किया। उसके बाद कानूनी कार्रवाई पूरी की।
रोहतक. डीआईजीसे नहर का पानी बंद करानेे की गुहार लगाती गोपाल की मां।