छात्राओं को सिखाए तनावमुक्त रहने के गुर
रोहतक। सीआरकॉलेज ऑफ एजुकेशन में आत्म खोज से संबंधित तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन किया गया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुरेखा खोखर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के मौके पर राज विधा केंद्र की ओर से कार्यशाला की गई। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहने आंतरिक शांति, स्पष्टता रखना सिखाया गया। इससे उनमें सामाजिक अनुशासन का विकास होगा। इस अवसर पर डॉ. आरके सैनी सहित प्राध्यापकों छात्राओं ने भाग लिया।