पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राएं निडर होकर करें आत्मसुरक्षा

छात्राएं निडर होकर करें आत्मसुरक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक छात्राओंको निडर हो अपनी आत्मसुरक्षा करना चाहिए। जरूरत पड़े तो तत्काल पुलिस या महिला हेल्प लाइन की सहातया लें, ताकि किसी बड़ी घटना को होने से टाला जा सके। इसी संबंध में गुरुवार को एमडीयू के टैगोर सभागार में स्वयं सुरक्षा प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा पुलिस द्वारा किया गया। पुलिस महानिरीक्षक अनिल राव ने छात्राओं को कहा किसी भी अपराध के खिलाफ तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराएं। जब तक लड़कियां अपनी चुप्पी नहीं तोड़ेंगी तब तक अपराध कम नहीं होगा। कुलपति एचएस चहल ने छात्राओं को बहादुरी से हर समस्या का सामना करने को कहा। महिला उत्पीड़न रोकथाम समिति की अध्यक्षा एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की प्रो. सुनीता मल्होत्रा ने छात्राओं को से कहा कि घर हो या बाहर कहीं भी हो रहे उत्पीड़न का विरोध करें। इस मौके पर डॉ. जगबीर राठी, डीन स्टूडेंट वेल्फेयर प्रो. रणबीर सिंह, प्रॉक्टर प्रो. एसपी खटकड़, उपकुलसचिव चतर सिंह, सहायक निदेशक युवा कल्याण डॉ. आनंद शर्मा, युवा कल्याण निरीक्षक डॉ. प्रताप राठी उपस्थित रहें।