- Hindi News
- जाट कॉलेज के खिलाड़ी मंजीत सर्वश्रेष्ठ तैराक
जाट कॉलेज के खिलाड़ी मंजीत सर्वश्रेष्ठ तैराक
रोहतक। जाटकॉलेज की टीम एमडीयू की इंटर कॉलेज तैराकी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में विजेता रही। जाट कॉलेज के खिलाड़ी मंजीत को सर्वश्रेष्ठ तैराक का खिताब भी मिला है। विजेता खिलाड़ियों का गुरुवार को जाट कॉलेज में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
कॉलेज को खिलाड़ियों पर गर्व
कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार मलिक ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कहा कि कॉलेज को खिलाड़ियों पर गर्व है। ये खिलाड़ी अपनी मेहनत से कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं। कॉलेज की ओर से इन खिलाड़ियों की फीस माफ तो कर ही रखी है और इसके अलावा इन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। खेल विभाग के अध्यक्ष डॉ. बलजीत नांदल ने बताया कि एमडीयू में आयोजित इंटर कॉलेज तैराकी प्रतियोगिता में मंजीत ने सात गोल्ड, दो सिल्वर और विशाल ने तीन गोल्ड, तीन सिल्वर जीतकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। कॉलेज के खिलाड़ी अमित, सन्नी, दीपक, भूपेन्द्र ने भी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया है।
रोहतक. तैराकीविजेता टीम प्रिसिपंल एसके मलिक शिक्षक के साथ।