पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गली निर्माण को लेकर सौंपा ज्ञापन

गली निर्माण को लेकर सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। गलीका निर्माण होने से आक्रोशित कबीर कॉलोनी रैनकपुरा वासियों ने गुरुवार को विकास भवन पहुंच गली का जल्द निर्माण करने के लिए ज्ञापन सौंपा। निवासी मेयर रेणु डाबला से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने गए थे, लेकिन मुलाकात होने पर उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया है कि टेंडर पास होने के बाद भी ठेकेदार गली का निर्माण कराने में हीलाहवाली कर रहा है। नागरिकों ने बताया कि जींद रोड से निकली पीर वाली गली रैनकपुरा को जोड़ती है। इस रास्ते से हजारों परिवारों को दिनभर का आना जाना है। बावजूद इसके नगर निगम की ओर से गली का निर्माण कराने के कोई कोशिश नहीं की गई। हाल में गली निर्माण का टेंडर पास हुआ है। काम भी शुरू हुआ, लेकिन उसे बीच में ही छोड़ दिया गया है। इससे लोगों को घर से निकलने में परेशानी उठानी पड़ रही है। महिलाएं और बच्चे आए दिन गिरकर चोटिल हाे रहे हैं।