- Hindi News
- गैर शिक्षक कर्मचारी संघ ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
गैर शिक्षक कर्मचारी संघ ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
एमडीयूके गैर शिक्षक कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की पदोन्नति स्केल बढ़ाने के मामले को लेकर प्रबंधन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। ये फैसला गुरुवार को गैर शिक्षक कर्मचार संघ के कार्यालय में प्रधान दयानंद छिक्कारा की अध्यक्षता में बैठक कर लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से सुख सहायकों का पदोन्नति कोटा बढ़ाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि सुख सहायक करीब 24-25 सालों से एक ही पद पर कार्यरत हैं, जबकि कुछ अन्य कैटेगरी में 25 सालों में चार-चार पदोन्नति ले चुके हैं।
संघ की ओर से अब सुख सहायकों का लिपिक के पद पर पदोन्नति का कोटा 20 फीसदी से बढ़ाकर 30 फीसदी करने और दफ्तरी के स्केल पर भी चर्चा की गई। दफ्तरियों का पहले विश्वविद्यालय में सेकेंड हॉयर स्टैंडर्ड स्केल 1997 में 1200 से 2040 का किया गया था। दफ्तरियों को 1997 का सेकेंड हॉयर स्टैंडर्ड स्केल लागू करके उसी हिसाब से एक जनवरी 2006 से सेकेंड हॉयर स्टैंडर्ड दिया जाए। बैठक के बाद प्रधान दयानंद छिक्कारा ने बताया कि सुख सहायक की पदोन्नति कोटा बढ़ाने के बारे में कुलपति से उनकी तीन बार बातचीत हो चुकी है, और कुलपति ने इस बारे में सहमति भी जताई है। जल्दी कार्यवाही का आश्वासन भी मिला है। इसी के साथ प्रधान ने फैसला लेते हुए कहा कि प्रबंधन को एक सप्ताह का समय दिया गया है। इस दौरान अगर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो प्रशासनिक भवन के सामने 26 सितंबर को गेट मीटिंग होगी। इसमें अगर कोई फैसला लिया जाता है तो विवि प्रबंधन जिम्मेदार होगा।