जनता कालोनी से युवती लापता
रोहतक। जनताकालोनी से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसकी बेटी घर पर सहेली से मिलने की बात कहकर गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। देर रात उसे सहेली के घर दूसरी जगह तलाश किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। परिजनों ने शिवाजी कालोनी थाने में युवती के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।