संस्थान भी करेंगे मतदाताओं काे जागरुक
रोहतक। व्यवस्थितमतदाता शिक्षा एवं मतदाता भागीदारी (स्वीप)के नोडल अधिकारी एवं एडीसी आरसी बिधान ने पीजीआईएमएस के कुलपति सिविल सर्जन को अपने संस्थानों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने केे लिए कहा है। एडीसी द्वारा पीजीआई के उप कुलपति सिविल सर्जन को जारी पत्र में कहा गया है कि वे अपने परिसर में मतदाताओं को मतदान केे प्रति जागरूक करने के लिए होर्डिंग्स बैनर लगवाएं। साथ ही सभी ओपीडी एडमिशन कार्ड पर मतदान करने के लिए स्लोगन आदि छपवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव से जुड़े प्रत्येक अधिकारी कर्मचारी का कर्तव्य है कि वे अपने स्तर पर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने की सकारात्मक कोशिश करें।