लड़के के परिजनों ने मांगी माफी
रोहतक | दोबहनों के साथ हुए छेड़छाड़ के विरोध में रैली निकाल रही एमडीयू की लॉ की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले सांघी के युवक के परिजनों ने गुरुवार को पीड़ित लड़की के घर जाकर उसके परिजनों से माफी मांगी। साथ ही यह भी कहा कि आगे से इस प्रकार की कोई गलती उनके बेटे की तरफ से नहीं होगी।
पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह उस लड़के को नहीं जानती, लेकिन उसने स्कूल आते-जाते उसे देखा था। बुधवार को अचानक से लघु सचिवालय के गेट पर बने पार्किंग में उसे देखा तो फब्ती कस दी। इस पर उसे गुस्सा गया। उसने पहले रोकने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं माना तो सबक सिखाने के लिए उसकी धुनाई कर दी। मामले को बढ़ता देख वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन शायद ये गुस्सा हाल ही में दो-बहनों के साथ छेड़छाड़ और उन्हें मिलने वाले न्याय के कारण था।
11 दिसंबर के अंक में प्रकाशित समाचार।