पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंगल शॉप में तोड़फोड़ दुकानदार का हाथ तोड़ा

बैंगल शॉप में तोड़फोड़ दुकानदार का हाथ तोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवाजीकाॅलोनी बाजार में दबंगई दिखाते हुए चार युवक बेंगल शॉप में घुसे। उन्होंने केवल जमकर तोड़फोड़ की, बल्कि दुकान मालिक अनिल उर्फ सागर को लहूलुहान कर दिया। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां हाथ में फ्रैक्चर बताया गया है। अचानक हुए हमले से परिवार दहशत में है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, लेकिन वारदात के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। शिवाजी काॅलोनी निवासी अनिल उर्फ सागर ने पुलिस को बताया कि उसकी मार्किट में चूडिय़ों की दुकान है, जिसे अक्सर उसकी प|ी निधि संभालती है।

गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे उसकी प|ी काउंटर पर बैठी थी, जबकि दुकान कर्मचारी पिंकी अंजु महिला ग्राहकों को चूडिय़ां दिखा रही थी। करीब साढ़े छह बजे एक युवक दुकान के अंदर आया और पूछने लगा कि सागर कहा हैं। निधि ने जब पूछा कि आप बताएं क्या काम है। युवक ने कुछ नहीं बोला। इसी बीच बेटे लक्ष्य के साथ दूध लेने गया सागर भी गया। उसने युवक से कहा, मैं सागर हूं, बताओ क्या काम है। यह सुनते ही युवकों ने सागर को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। साथ ही दुकान के शीशे तोड़ दिए।

महिलाग्राहकों में अफरा-तफरी : अचानकहुए हमले से दुकान के अंदर महिला ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। सागर की प|ी निधि बेटा लक्ष्य जोर-जोर से चिल्लाने लगे। हमलावर बाहर खड़ी सिल्वर रंग की कार में बैठकर फरार हो गए।

व्यापारियों के नाम पर राजनीति करने वाले खामोश क्यों ?

शहरके व्यापारियों के नाम पर राजनीति करने कथित नेता भी खामोश हैं। लगातार शहर में आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन व्यापारियों आम लोगों की कोई आवाज नहीं उठा रहा है। भाजपाई सत्ता में आने के बाद खामोश हैं तो कांग्रेसियों ने चुप्पी साध रखी हैं। क्योंकि अभी चुनाव में कई साल बाकी हैं। वहीं शहर का आम आदमी लगातार हो रही वारदातों से खौफ में है।

निजाम बदला हालात नहीं

विधानसभाचुनाव में भाजपा ने शहर की कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाकर वोट मांगे। जनता से वादे किए गए कि गुजरात माडल की तर्ज पर व्यवस्था को लागू किया जाएगा। असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा, लेकिन शहर में लगातार चोरी, लूटपाट तोड़फोड़ की वारदातों से साफ कर दिया कि शहर के विधायक बदल गए हैं, लेकिन हालात नहीं।

मां के आंचल में छुपा लक्ष्य

वारदात