पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलग अलग जगहों से 5 वाहन चोरी, शिकायत दर्ज

अलग-अलग जगहों से 5 वाहन चोरी, शिकायत दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं। लाख कोशिशों के बावजूद पुलिस प्रशासन वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम नहीं कस पा रहा। गुरुवार को शहर में अलग-अलग जगहों से 5 वाहन चोरी हुए।

पहली घटना पीजीआई अस्पताल में खड़ी एक्टिवा चोरी होने की सामने आई। सेक्टर 3 निवासी पूजा पुत्री ओमप्रकाश ने स्कूटी चोरी होने की शिकायत पीजीआई थाने में दर्ज कराई। वहीं, रविदास नगर निवासी गगन छाबड़ा पुत्र देवेंद्र छाबड़ा के घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। तीसरी घटना शिमली गांव का है।

गांव के सिल्कराम पुत्र नेतराम ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बाइक गांव से चोरी हो गई। जबकि सुनारिया कलां निवासी साहिल पुत्र जगत सिंह की बाइक वैश्य कॉलेज से चोरी हो गई। सभी मामलों को लेकर पुलिस केस दर्ज कर चोरों की तलाश करने में जुटी हुई है।