- Hindi News
- भक्तों के कष्ट हरते हैं श्री हनुमान : ग्रोवर
भक्तों के कष्ट हरते हैं श्री हनुमान : ग्रोवर
हनुमान चालीसा पाठ करने से मनुष्य के सब दुख दूर हो जाते हैं
भास्करन्यूज | रोहतक
भक्तोंके हर दुखों कष्टों को पलभर में नाश कर उनके लिए खुशियों के भंडारे खोलते हैं हनुमान। हनुमान चालीसा पाठ करने से मनुष्य के सब दुख दूर हो जाते हैं और हनुमान जी सुखों की वर्षा करते हैं।
यह उद्गार विधायक मनीष ग्रोवर के हैं। वे वीरवार को पंजाबी रामलीला के प्रांगण में श्री हनुमान सेवक समिति के द्वारा आयोजित सवा लाख हनुमान चालीसा के पाठ के महानुष्ठान के समापन पर लोगाें को संबोधित कर रहे थे। मुख्यातिथि मनीष ग्रोवर का श्री हनुमान सेवक समिति के संयोजक निखिल जैन अन्य सदस्यों ने स्वागत किया। सर्वप्रथम विधायक मनीष ग्रोवर ने हनुमान जी के समक्ष मत्था टेका उनको पुष्प माला अर्पित कर पूजा अर्चना की।
कार्यक्रम के दौरान वृंदावन से पधारे 121 वेद पाठी पंडितों के द्वारा हनुमान चालीसा पाठ को सुना। हनुमान सेवक समिति के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की। इसके बाद 31 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ के दौरान सैकड़ों श्रदालुओं ने हवन में आहुति डाली।
राजीव जैन, समाज सेवी मनमोहन गोयल, जगदीश पाहवा, खुशहाल बावा ने भी हवन में भाग लिया। हवन के बाद आरती की गई इसके उपरांत भण्डारे में सैकडों श्रदालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर हनुमान सेवा समिति के सदस्य जतिन लूथरा, विकास कंसल, रितेश जैन, अंकुर जैन, अनुराग जैन, अश्विनि जैन , सुरेश सागर, प्रवीन मेहता,अर्जुन बेरी, महेश छाबड़ा, निखिल जैन, मीनू जांगड़ा, नितिन चावला, नसीर कुलदीप फौगाट , चंद्र चुघ, दिनेश बंसल , दिनेश तायल, अतुल बंसल, राजेंद्र आहुजा, संजय मिगलानी, विजय विज, संजय आहुजा, गौरव गुप्ता, बिट्टू सहित सभी सदस्य मौजूद रहें।
रोहतक. विधायकमनीष ग्रोवर को सम्मानित करते समिति के सदस्य।