- Hindi News
- रोडवेज महाप्रबंधक ने ली अधिकारियों कर्मचारियों की आपातबैठक, तयकी जवाबदारी,बोलेचूक बर्दाश्तनही
रोडवेज महाप्रबंधक ने ली अधिकारियों-कर्मचारियों की आपातबैठक, तयकी जवाबदारी,बोलेचूक बर्दाश्तनहीं हिदायतबेअसर, ड्राइवर खिड़की से बस में चढ़ीं छात्राएं
उधर, रोडवेज ने जारी किए निर्देश
बेटियोंकी सुरक्षा के लिए बसों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
बीसघंटे के भीतर ही प्रदेश सरकार द्वारा रोडवेज बसों में बेहतर सफर मुहैया कराने के दावे की पोल खुल गई। शुक्रवार की शाम स्कूल से घर जाने के लिए बस अड्डे पहुंची बेटियां सीट के अभाव में भटकती नजर आईं। खास तौर पर लोकल बसों पर कुप्रबंधन का असर साफ दिखाई दिया, जिसमें सीट के लिए देर शाम तक जद्दोजहद होती रही।
स्कूल छूटने पर शाम 5 बजे जब विद्यार्थी नए बस अड्डे आए तो वहां बसों की कमी से अफरा-तफरी का माहौल था। जो भी बस आती उसमें यात्रियों के उतरने के पहले ही सवार हाेने वालों में होड़ लग जाती। कुछ ही मिनट में बस भर जाती और सीट के बराबर यात्री गेट से ड्राइवर की सीट तक खड़े हो जाते। छात्राओं को बैठने के लिए जगह ही नहीं मिल पा रही थी। एेसे में बस छूटने पर छात्राएं मायूस होकर अगली बस के आने का इंतजार करतीं। यात्रियों से ठसाठस भरे हाेने पर छात्राओं को ड्राइवर की साइड के गेट से बस में सवार होना पड़ा। भीड़ होने की वजह से कई युवकों को खिड़की के रास्ते बस से बाहर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा।
दूसरी ओर नवागत रोडवेज महाप्रबंधक महिपाल सिंह यादव ने सरकार के 10 सूत्री कार्य योजना के परिप्रेक्ष्य में अधिकारियों-कर्मचारियों की आपात बैठक ली, जिसमें सभी मुद्दों पर घंटों विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सभी कर्मचारियों की छात्राओं-महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराने संबंधी जवाबदारी तय की गई। उन्हें समझाया गया कि ड्यूटी के दौरान छात्राओं के साथ किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उन्हें क्या क्या कदम उठाने हैं। साथ ही स्कूल टाइम में बसों की व्यवस्था और छात्राओं को सीट उपलब्ध कराने में त्वरित पहल पर जोर दिया गया है। छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार होने की स्थिति में घटना का स्थान, मार्ग का नाम, चालक परिचालक का नाम दर्ज करते हुए मामले पर की गई कार्रवाई का पूरा ब्यौरा एक्शन टेकन रिपोर्ट के जरिए मुख्यालय भेजना है।
सभी फोटो : जितेंद्र रिम्पी
छात्राओं की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं
राेडवेजबसाें में छात्राओं के सुरक्षित सफर मुहैया कराने की पूरी तैयारी है। स्टाफ को सख्त हिदायत दी गई है कि बेटियों की सुरक्षा के साथ समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर स्थिति से निबटने के लिए उन्हें जरूरी निर्देश दिए गए हैं। प