- Hindi News
- स्टेशन पर कूड़ा फैलाने वाले होंगे दंडित : विपिन पाल
स्टेशन पर कूड़ा फैलाने वाले होंगे दंडित : विपिन पाल
उत्तररेलवे दिल्ली मंडल के वरिष्ठ संरक्षा अधिकारी सेफ्टी विपिन पाल सिंह ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। नए कूड़ेदान रखने के साथ ही कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। स्टेशन परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान की औपचारिकता भी पूरी की।
दिन में 11 बजे स्टेशन के मुख्य द्वार से सफाई अभियान की शुरुआत की गई। वीपी सिंह के नेतृत्व में मातहत रेलवे अधिकारियों कर्मचारियों ने झाड़ू लगाया। पाइप से पानी का छिड़काव कर फर्श दीवारों की गंदगी साफ की गई। इसके बाद आला अफसर ने प्लेटफार्मों का निरीक्षण किया। जहां भी कूड़ा नजर आया, सफाई कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी। कहा कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने मूंगफली एवं फलों के छिलके आदि देखकर यात्रियों को जागरूक करने का निर्देश दिया। नहीं मानने पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा है।
रेलवेकॉलोनी का भी किया निरीक्षण
उन्होंनेरेलवे कॉलोनी का भी निरीक्षण किया। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्थित पावर केबिन गए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों कर्मचारियों से बातचीत की। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। इसके पश्चात वे दिल्ली चले गए। निरीक्षण के दौरान यातायात निरीक्षक सेफ्टी डीपी सिंह, सहायक अभियंता सुभाष चंद्र, स्टेशन अधीक्षक बीएस मीणा, सहायक एसएस राजीव भार्गव, टीआई नरेश कुमार, रेलवे वेलफेयर इंस्पेक्टर मुकेश शर्मा अन्य रेलवे अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहेे।
..और जब एक-दूसरे का मुंह ताकने लगे अधिकारी
निरीक्षणके दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक स्थित प्रतीक्षालय के ठीक सामने एक बूढ़ा व्यक्ति पड़ा मिला। उसने अपना नाम फूलचंद निवासी जींद बताया। उसके दाहिने पैर के पंजे में गहरा घाव है, जिसमें से हरदम मवाद निकल रही थी। वीपी सिंह ने उसके बारे पूछा तो अधिकारी एक दूसरे का मुंह देखने लगे। इस पर उन्होंंने तुरंत उसके इलाज का प्रबंध कराने का निर्देश दिया।
साफ सड़क पर रेलवे अधकारियों ने पांच मिनट में झाडू लगाई और हो गई सफाई।