व्यर्थ बहाएं ऑक्सीजन : डॉ. प्रशांत
व्यर्थ बहाएं ऑक्सीजन : डॉ. प्रशांत
रोहतक | आक्सीजनएक गैस नहीं दवा है। इसकी सही मात्रा मरीज को जीवन दे सकती है। अगर सीमित मात्रा से ज्यादा आक्सीजन मरीज को दी गई, तो ये खतरनाक हो सकता है। ऑक्सीजन एक महंगी दवा है इसे व्यर्थ ना बहाएं। साथ ही इसके उपयोग के वक्त मुंह पर मॉस्क लगाना बहुत जरूरी है। यह जानकारी एनीस्थिसिया विभाग के डॉ. प्रशांत कुमार ने प्री एवं पोस्ट आपरेटिव देखभाल को लेकर नर्सों को दी। गुरुवार को पीजीआई में नर्सिंग केयर ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन हुआ। बुधवार को शुरु इस दो दिवसीय कार्यक्रम में नर्सों के प्रशिक्षण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। कार्यक्रम को लेकर सर्जरी विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. श्याम सिंगला ने बताया कि ऑपरेशन के लिए मरीज को तैयार करना ऑपरेशन के बाद मरीज को बिस्तर तक ले जाते वक्त इस बीच रखी जाने वाले सावधानियों के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा नर्सों को मरीज की पल्स, ड्रिप विभिन्न नलियों की देखरेख को क्रियात्मक रुप से समझाया गया। इस मौके पर काफी संख्या में नर्स शिक्षक मौजूद रहे।