- Hindi News
- एमडीयू में योगा के नेशनल चैंपियन ने की खुदकुशी
एमडीयू में योगा के नेशनल चैंपियन ने की खुदकुशी
नहीं पूरा हो सका अमेरिका जाने का सपना
नेशनलयोगा चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले एमडीयू में बीटेक सेकंड ईयर के छात्र मंजीत ने गुरुवार को सल्फॉस की गोलियां निगलकर खुदकुशी कर ली। हांसी के प्रेम नगर के रहने वाले मंजीत की मौत के बाद अभिभावकों से लेकर छात्रों शिक्षकों की जुबान पर एक ही सवाल है कि आखिर एक हंसमुख और दूसरों के तनाव को दूर करने वाला मंजीत खुद गम में कैसे उलझ गया? परिजनों के देर शाम आठ बजे एमडीयू पहुंचने पर शव को पीजीआईएमएस के शव गृह में रखवाया गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
हुआ यूं कि एमडीयू के हॉस्टल नंबर-7 धौलागिरि के कमरा नंबर-102 में गुरुवार शाम साढ़े चार बजे सुपरवाइजर सतबीर को छात्रों ने बताया कि मंजीत का कमरा नहीं खुल रहा है। अंदर से बंद है। सुपरवाइजर ने सुरक्षाकर्मियों को बुलाकर देखा तो कमरा बंद था। बालकनी से जाकर खिड़की के शीशे से देखा तो बेड पर मंजीत लेटा हुआ था। आवाज लगाने पर भी शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो सुपरवाइजर ने छात्रों सुरक्षाकर्मियों के साथ दरवाजे को तोड़ा तो पाया कि बेड पर टी-शर्ट और लोअर पहने मंजीत लेटा था। उसका शरीर आधी चादर से ढका था। सूचना अधिकारियों को दी तो मौके से पुलिस ने मोबाइल फोन, एक कोल्डड्रिंक की खाली बोतल, सल्फॉस की गोलियों की शीशी, जिसमें तीन गोलियां थी और तीन उल्टी के बीच में मिलीं। मौके पर कुलसचिव डॉ. एसपी वत्स, यूआईईटी निदेशक डॉ. एसपी खटकड़, प्रोवोस्ट डॉ. एसएस चाहर वार्डन सुनील यादव पहुंचे। इसके बाद पीजीआईएमएस थाना इंचार्ज एमआई खान को बुलाया गया तो एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए।
बुधवारदोपहर को खाया था खाना: मंजीतने हॉस्टल के मैस में बुधवार दोपहर को खाना खाया था। इसके बाद रात का खाना नहीं खाया, लेकिन दोस्तों से साढ़े चार बजे तक फोन पर बातचीत की। इसके बाद से तो उसका फोन मिला और ही किसी ने देखा। अक्षय ने बताया कि फोन लगाया था, लेकिन नेटवर्क क्षेत्र से ही बाहर रहा था। बुधवार रात आठ बजे हर बार की तरह ही चाचा विजयपाल ने फोन मिलाकर उसका हाल पूछने का प्रयास किया, लेकिन फोन रेंज में होने की बात आती रही। इस पर उन्होंने सोचा कि लाइब्रेरी में पढ़ने गया होगा। इसके बाद कोई बात नहीं हो सकी।
टूटगई एक उम्मीद भी: योगाके प्रशिक्षक एमएस देशवाल ने बताया कि मंजीत दो साल से नियमित तौर पर उनके पास लगातार योग सीख रहा था। दो ब