कौशल विकास पर बैठक 18 को
रोहतक। एमडीयूमें 18 दिसंबर को उच्चतर शिक्षा में कौशल विकास विषय पर विशेष बैठक की जाएगी। इस महत्त्वपूर्ण बैठक में नेशनल स्किल डेवलपमेंट कारपोरेशन के हेड, स्टैंडर्ड्स राजीव माथुर विशेष व्याख्यान देंगे। इस बैठक में विवि शैक्षणिक विभागों के अध्यक्ष संबद्ध डिग्री, इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, एजुकेशन, मैनेजमेंट कालेजों के प्राचार्य भाग लेंगे।