डॉ. अहलावत बने अधिष्ठाता
रोहतक। एमडीयूकुलपति ने एक्ट के स्टैच्युट-19 के प्रावधानों के तहत समाज शास्त्र विभाग के प्रोफेसर डाॅ. एसआर अहलावत को सामाजिक विज्ञान संकाय का अधिष्ठाता नियुक्त किया है। विवि कुलसचिव डाॅ. एसपी वत्स ने बताया कि प्रो. एसआर अहलावत की बतौर अधिष्ठाता नियुक्ति 21 दिसंबर 2014 से तीन वर्ष की कार्यावधि के लिए मान्य होगी।