पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी और गणित पीएचडी के साक्षात्कार 15 को

हिंदी और गणित पीएचडी के साक्षात्कार 15 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमडीयूके हिन्दी और गणित विभाग में 15 दिसंबर को पीएचडी, यूआरएस की सीटों पर दाखिले के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। हिन्दी विभाग की अध्यक्ष प्रो. रोहिणी अग्रवाल ने बताया कि पीएचडी तथा यूआरएस सीटों पर दाखिले के लिए विभाग में 15 दिसंबर को सुबह 9 बजे साक्षात्कार का किया जाएगा। प्रो. रोहिणी अग्रवाल ने कहा कि साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे।

उन्होंने बताया कि मेरिट सूची में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों की सूचना 16 दिसंबर को विभाग के नोटिस बोर्ड पर लगा दी जाएगी। गणित विभाग के अध्यक्ष प्रो. जेएस नांदल ने बताया कि पीएचडी तथा यूआरएस की सीटों पर दाखिले के लिए विभाग में 15 दिसंबर को दोपहर 12 बजे साक्षात्कार का किया जाएगा। डाॅ. नांदल ने बताया कि साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे।