- Hindi News
- कुलपति को मिला पायनियर इन हाॅयर एजुकेशन अवाॅर्ड
कुलपति को मिला पायनियर इन हाॅयर एजुकेशन अवाॅर्ड
एमडीयूके कुलपति एचएस चहल को गुरुवार को कोलकाता में हुए एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में सीएमएआई द्वारा पायनियर इन हायर एजुकेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कुलपति चहल को उच्चतर शिक्षा में शैक्षणिक प्रशासन क्षेत्र में उनके योगदान के चलते इस पुरस्कार से नवाजा गया। एमडीयू के कुलपति एचएस चहल को आज कोलकाता में आयोजित आईसीटी फॉर एम्पावरमेंट, एजुकेशन एण्ड डिजिटल इंडिया अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय संगोष्ठी तथा आठवें राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया गया।
यूएमसी की सुनवाई आज
एमडीयूकी बीए-तृतीय वर्ष (अंग्रेजी), सत्र अक्टूबर 2014 की परीक्षा में अनुचित साधनों के उपयोग मामले (यूएमसी) बारे सुनवाई 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में आयोजित की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. बीएस सिन्धु ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थी अपने रोल नंबर विश्वविद्यालय वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
एमएड की परीक्षा सारिणी जारी
एमडीयूने सत्र 2014-15 के लिए एमएड (नियमित) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रवेश काउंसलिंग सारिणी जारी कर दी है। एमडीयू के डीन, कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल प्रो. इंदिरा ढुल ने बताया कि एमएड (नियमित) पाठ्यक्रम की प्रवेश काउंसलिंग 16 दिसंबर से प्रारंभ होगी। यह काउंसलिंग डीडीई कांफ्रेंस हाल में की जाएगी। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपियों का एक सत्यापित सेट तथा नवीनतम फोटोग्राफ साथ लाना होगा।