स्कार्पियो-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत
रोहतक। गांवघिलोढ़ कलां के समीप स्कोर्पियो बाइक की आपसी भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में बाइक सवार मंजीत पुत्र बलबीर निवासी बिछपड़ी की मौत हो गई। पुलिस ने बिछपड़ी गांव निवासी कप्तान सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया। वहीं दूसरी घटना देर रात ब्राह्मणवास रोड पर पर हुई। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। गोहाना निवासी गुलाब सिंह अपने साथी के साथ बाइक पर जा रहा था। तभी सामने से रहे ट्रैक्टर से बाइक की भिंडत हो गई। इस घटना में गुलाब सिंह की मौत हो गई। जबकि अन्य साथी गंभीर रुप से घायल हो गया।