समझौता करने पर दी धमकी
रोहतक। गांवकिलोई में दो परिवारों की आपसी लड़ाई में जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया। शमशेर पुत्र रामफल ने पुलिस को बताया कि गांव के ही दीपक बंटी, युद्धवीर उर्फ ढीलू ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि वे किसी मामले में समझौते के लिए शिकायतकर्ता पर दबाव डाल रहे थे और मानने पर जान से मारने की धमकी दी। हालांकि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में है।