बच्चों ने किया डेढ़ घंटे हंगामा
बच्चों ने किया डेढ़ घंटे हंगामा
रोहतक। एमडीयूमें एसी की बैठक से एक दिन पहले खेल निदेशक के पक्ष में शारीरिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने खूब नारेबाजी की। कुलपति कार्यालय में सुबह 11 बजे से छात्रों ने कुलपति कार्यालय में घुसकर हंगामा किया। कार्यालय में कुलपति के होने पर विद्यार्थियों ने कुलसचिव कार्यालय में जाकर नारेबाजी की। वहीं एक प्रोफेसर द्वारा खेल निदेशक की जांच को लेकर भी छात्रों ने विरोध जताया। हंगामा करने वाले छात्रों को सुरक्षा कर्मियों ने उठाकर बाहर किया।