- Hindi News
- चौ. मित्रसेन की जयंती पर भजन संध्या 14 को
चौ. मित्रसेन की जयंती पर भजन संध्या 14 को
रोहतक। परममित्र मानव निर्माण संस्थान द्वारा वैदिक पथ के पथिक स्वर्गीय चौ. मित्रसेन आर्य की 83वीं जयंती के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 14 दिसंबर रविवार को पीजीआईएमएस ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में उज्जैन के सुप्रसिद्ध भजन गायक शर्मा बंधु भजन प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर शाम 4:30 बजे भावांजलि कार्यक्रम होगा, जिसमें स्व. चौ. मित्रसेन आर्य के परिजन, मित्र अन्य प्रबुद्धजन उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शाम 5 बजे शर्मा बंधु भजन गायन का कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। बता दें कि वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के पिता चौ. मित्रसेन आर्य का जन्म 15 दिसंबर 1931 को हुआ था और वे 27 जनवरी 2011 को ब्रह्मलीन हो गए।
स्व. चौधरी मित्र सेन।