- Hindi News
- मारपीट मामले में निलंबित छात्रों के अभिभावक तलब
मारपीट मामले में निलंबित छात्रों के अभिभावक तलब
एमडीयूके लॉ और बीटेक के छात्रों के बीच हुए झगड़े के मामले में गुरुवार को निलंबित छात्रों के अभिभावकों को तलब किया गया। इस दौरान अभिभावकों के सामने छात्रों पर सख्ती से पेश आते हुए विवि के अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि आपका बच्चा पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर है। आप ही अब इसे संभालो।
बच्चोंको सुधारने के लिए अभिभावक लें जिम्मेदारी: वहींएक छात्र के अभिभावक ने तो अधिकारियों की इस बात पर टिप्पणी करते हुए कहा कि साहब, मैं क्या बताऊं मुझसे भी नहीं संभल रहा है। ऐसे में शिक्षकों ने बड़ी गहन चिंता जताई। यूआईईटी के निदेशक डॉ. एसपी खटकड़ ने बताया कि मामले में अभिभावकों को स्पष्ट कर दिया गया है कि ऐसे बच्चों को सुधारने के लिए खुद अभिभावक ही जिम्मेदारी लें। वरना कोई भी हादसा हो सकता है। दोबारा किसी वारदात में शामिल पाए जाने पर विवि से ही छात्रों को निष्कासित कर दिया जाएगा। वहीं मजबूर अभिभावकों अपने बच्चों की हरकतों के कारण शर्मिंदा नजर आए और शिक्षकों की बातों को चुपचाप सुनते रहे। बता दें कि एमडीयू में दो दिन पूर्व दो छात्र गुटों के बीच मारपीट का मामले सामने आया था। इस मामले में 8 छात्र निलंबित कर दिए गए हैं।
सख्ती के मूड में विश्वविद्यालय प्रबंधन
वहींविवि में सुरक्षा पर उठते सवालों को लेकर इस बार एमडीयू के अधिकारी काफी सख्त नजर रहे हैं। छात्रों को स्पष्ट कर दिया गया है कि आउटसाइडर को शरण देने वालों को भी अब बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए सहयोग करने वाले छात्र झगड़ों में संलिप्त मिलने वाले छात्रों को भी भविष्य में निष्कासित किया जा सकता है।