पक्के सफाई कर्मियों ने मांगे प्लाट
रोहतक। नगरनिगम के पक्के कर्मचारियों ने जहां 100-100 गज के प्लाट बिना किसी भेदभाव के मांगे हैं, वहीं कच्चे कर्मचारियों ने 15 हजार रुपए मासिक वेतन की मांग की हैं। मांग पूरी होने पर 15 दिन बाद दोबारा प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इसके लिए निगम के कार्यकारी डीएमसी एवं एटीपी कृष्ण कुमार को मांग पत्र सौंपा है। सुबह 11 बजे निगम कार्यालय के पार्क नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान संजय बिढलान के नेतृत्व में निगम के कर्मचारी एकत्रित हुए। जिसमें कच्चे कर्मचारियों को माह में चार रेस्ट, मौसम के हिसाब से वर्दी जूते, पक्के कर्मचारियों को एसीपी का लाभ देने, 100 गज के बिना सभी पक्के कर्मचारियों को देने, कच्चे कर्मचारियों को 15 हजार रुपए मासिक वेतन देने, सफाई कर्मचारियों के साथ अधिकारियों द्वारा किया जा रहा अभद्र व्यवहार बंद करने, सभी कर्मचारियों का पीएफ काटने, अतिक्रमण पर जाने वाली टीम के साथ अधिकारी को भेजने, निगम के कच्चे कर्मचारियों को ईपीएफ दिलवाने संबंधित फर्म ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने और आउट सोर्सिंग पर लगे कर्मचारियों को डीसी रेट पर लगाने की मांग की गई।