पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमडीयू शैक्षणिक परिषद की बैठक आज

एमडीयू शैक्षणिक परिषद की बैठक आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमडीयूमें शुक्रवार को होने वाली शैक्षणिक परिषद (एसी) की बैठक इस बार हंगामेदार रहने वाली है। इसमें खेल निदेशक से लेकर पुरानी जांच के मामलों पर भी चर्चा की जाएगी। वहीं इसके विरोध के सुर अभी से तेज हो गए है। बैठक में 55 से ज्यादा शैक्षणिक मुद्दे रखे गए हैं।

शैक्षणिक परिषद की बैठक में विवि के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के कांफ्रेंस हाल में दोपहर दो बजे शुरू होने वाली बैठक करीब तीन घंटे तक चलने के आसार हैं। इसमें प्रांरभिक एजेंडों में विवि ने स्नातक स्तर पर कई पाठ्यक्रमों में बदलाव की तैयारी की है, जिनमें पर्यावरण विज्ञान का पेपर जरूरी करने, बैचलर वोकेशनल डिग्री प्रोग्राम इन सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसे विषय हैं। वहीं, हिंदी विभाग द्वारा संचालित पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन में जो विद्यार्थी दाखिला लेंगे, उनमें से हिंदी अंग्रेजी छात्र को प्राथमिकता दी जाएगी।

इन्हेंमिलेगी प्रोविजनल मंजूरी

परिषदमें वूमेन कालेज नांगल चौधरी, मातनहेल कालेज झज्जर, गवर्नमेंट कालेज मोखरा रोहतक, वूमेन कालेज जसौरखेड़ी झज्जर, वूमेन कालेज बाढड़़ा, वूमेन कालेज पाली रेवाड़ी, मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी कालेज खेड़ा सिवानी भिवानी, पीडीएम स्कूल ऑफ आर्किटेक्ट एंड टाउन प्लानिंग बहादुरगढ़ को अस्थाई मान्यता देने पर चर्चा होगी।