पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्षद करेंगे कमर्शियल भवन का नक्शा पास

पार्षद करेंगे कमर्शियल भवन का नक्शा पास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें अब कमर्शियल बिल्डिंग का नक्शा निगम पार्षदों की अतिक्रमण हटाओ कमेटी पास करेगी। इस संबंध में शुक्रवार को मीटिंग होगी जिसमें नक्शा पास कराने के लिए जमा कराई गई छह फाइलों पर चेयरमैन अनिल कुमार की अध्यक्षता में पार्षद विचार करेंगे। साथ में निगम की बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी भी मौजूद होंगे।

नगर निगम एक्ट के तहत किसी भी भवन को बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन से नक्शा पास कराना पड़ता है। इसके लिए निगम, नगर परिषद या नगर पालिका को फीस जमा कराई जाती है, लेकिन शहर में लंबे से समय से नियमों को तोड़कर बिल्डिंग बनाई जा रही हैं। निगम की बिल्डिंग ब्रांच अब तक 1397 बिल्डिंगों को चिन्हित कर चुका है, जो बिल्डिंग लॉज को तोड़कर बनाई गई हैं। हालांकि, निगम प्रशासन भवन मालिकों को नोटिस पर नोटिस देकर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर चुका है, लेकिन धरातल पर अभी तक अवैध निर्माण को लेकर कदम उठाने की प्रशासन फिलहाल हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।

पार्षदों को दी फैसले की जिम्मेदारी

मेयररेणू डाबला ने कार्यभार संभालने के बाद वार्ड-19 के पार्षद अनिल कुमार की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय अतिक्रमण हटाओ कमेटी गठित की, जिसमें वार्ड 8 की पार्षद उपासना देवी, 20 की पार्षद लक्ष्मी देवी, 9 के पार्षद बलराज उर्फ बल्लू सूरजमल रोज को शामिल किया गया। 14 नवंबर की मीटिंग में सदन के अंदर प्रस्ताव पास किया गया कि आगे कमर्शियल भवन का नक्शा पास कराने के लिए जो भी फाइल जमा होगी, उस पर अनिल की अध्यक्षता में गठित कमेटी विचार-विमर्श करेगी। इसके बाद नक्शे को पास किया जाएगा।

छहफाइलों पर मंथन आज

निगमके एटीपी कृष्ण कुमार ने बताया कि कमर्शियल भवन का नक्शा पास करने के लिए छह फाइल जमा कराई गई हैं। फाइलों को शुक्रवार की मीटिंग में अतिक्रमण हटाओ कमेटी के सामने रखा जाएगा। साथ में निगम की बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी भी मौजूद होंगे। कमेटी की सिफारिश पर नक्शा पास किया जाएगा। इस तरह हर सप्ताह कमेटी की मीटिंग होगी।