पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूटपाट की योजना बनाते चार काबू

लूटपाट की योजना बनाते चार काबू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | सीआईएथ्री ने चुलियाणा गांव के पास छापा मारकर देर रात लूटपाट की योजना बना रहे चार युवकों प्रवीन, विकास, रविंद्र सुनील को धर दबोचा। उनके कब्जे से एक देसी पिस्तौल, चाकू, लोहे की रॉड, एक जिंदा कारतूस अन्य एक नकली पिस्तौल बरामद हुआ है। दो आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। अपराध जांच शाखा तीन के प्रभारी इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि चुलियाणा गांव के नजदीक सड़क किनारे चार युवक संदिग्ध हालात में खड़े हैं, जो राहगीरों को लूटने का प्रयास कर रहे हैं। तत्काल उपनिरीक्षक रतन सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और युवकों की दिमाणा रोड की तरफ से घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम को देखकर युवकों को भागने का प्रयास किया, परंतु पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा कर धर दबोचा। इस दौरान युवकों ने पिस्तौल चलाने का भी प्रयास किया, परंतु पुलिस ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया और पुलिस ने चारों को काबू कर लिया और उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से एक देसी पिस्तौल, चाकू, लोहे की रॉड, एक जिंदा कारतूस अन्य एक नकली पिस्तौल बरामद की।