फैकल्टी क्लब में शाम संगीत 30 को
फैकल्टी क्लब में शाम संगीत 30 को
रोहतक | एमडीयूके फैकल्टी क्लब में 30 सितंबर को शाम 5 बजे शाम-ए-संगीत की महफिल होगी। एमडीयू फैकल्टी क्लब के अध्यक्ष डाॅ. कश्यप कुमार दुबे तथा महासचिव डाॅ. संजू नंदा ने बताया कि विवि के कुलपति एचएस चहल इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के फैकल्टी क्लब में आयोजित किया जाएगा।