आजादी शहीदों की देन: कादयान
आजादी शहीदों की देन: कादयान
रोहतक। आजहम आजादी से जो जीवन व्यतीत कर रहे हैं वह शहीदों की देन है। यह बात शहीद दिवस के मौके पर छात्रों से केवीएम विद्यालय में मंगलवार को कही गई। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों जैसे देशभक्ति के गीत, नृत्य, कुर्सी रेस, फॉग रेस, रस्साकसी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस मौके पर प्राचार्य आरएस कादयान ने बच्चों को देशभक्तों के बारे में कई महत्वपूर्ण बाते बताते हुए कहा कि हमें उनका सम्मान करना चाहिए। मौके पर महेश सदन मौजूद रहे।