पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाचारों पर पैनी नजर रखें एमसीएमसी

समाचारों पर पैनी नजर रखें एमसीएमसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। मतदाताजागरूकता पर्यवेक्षक टीवीके रेड्डी ने मंगलवार को लघु सचिवालय (फेज-4) में बनाए गए विधानसभा चुनाव के मीडिया सेंटर का निरीक्षण किया। रेड्डी ने कहा कि पेड न्यूज मीडिया समाज दोनों के लिए ही हानिकारक है इसलिए ऐसे समाचारों पर प्रतिबंध लगना आवश्यक है। चुनाव आयोग ने पेड न्यूज के बारे में स्पष्ट दिशा निर्देश जारी कर रखे हैं और इन निर्देशों की पालना उन्हें लागू कराना मीडिया मॉनिटरिंग एवं सर्टिफिकेशन कमेटी रिटर्निंग अधिकारियों की जिम्मेदारी है। रेड्डी ने एमसीएमसी के सदस्य सचिव एवं डीआईपीआरओ कमल सिंह से आदर्श आचार संहिता लागू होने से लेकर अब तक की जानकारी हासिल की और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। इस अवसर पर हुडा के प्रशासक एवं चुनाव खर्चा के नोडल अधिकारी पंकज, एडीसी आरसी बिधान, नगराधीश एवं उप जिला निर्वाचक अधिकारी रविन्द्र यादव, एमसीएमसी के सदस्य सचिव कमल सिंह, तहसीलदार चुनाव जेसी मेहता, जिला सूचना अधिकारी मुनीश गुप्ता सहित चुनाव खर्चा कार्य से संबंधित सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।