- Hindi News
- देश आजाद कराने में प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को किया नमन
देश आजाद कराने में प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को किया नमन
डीसीडॉ. अमित अग्रवाल ने मंगलवार को हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर एमडीयू में स्थित राज्य स्तरीय युद्ध स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। हरियाणा के वीर शहीदों ने देश को आजाद कराने में अपने प्राण न्योछावर किए है वहीं आज बड़ी संख्या में प्रदेश के लोग सेना पुलिस में कार्य कर देश की सेवा कर रहे हैं।
युद्ध स्मारक के सामने एक संग्रहालय भी बनाया गया है ताकि युवा स्वतंत्रता सेनानियों वीर शहीदों से प्रेरणा ले सकें। इस अवसर पर श्रद्धांजलि देने वालों में जिला सैनिक बोर्ड के वाईस प्रेजीडेंट कर्नल कृष्ण चन्द्र, जिला सैनिक बोर्ड के सचिव कैप्टन वीएस नरवाल, कैप्टन चत्तर सिंह हुड्डा, बिग्रेडियर एमएस हुड्डा, कर्नल सूबे सिंह अहलावत, कर्नल जेएस बलहारा, कर्नल कर्ण सिंह, कर्नल जय सिंह, कर्नल शिशपाल, मेजर एचएस दहिया, कैप्टन कंवल सिंह, लेटिनेट कर्नल केएल सिंधवानी, सब मेजर आरएस देशवाल, सब मेजर आजाद सिंह मलिक, सूबेदार संत सिंह, समुन्द्र, मेजर चन्द्र सिंह, बिग्रेडियर दीपक खुराना, एसडीओ सुभाष सांगवान मौजूद रहे।