पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संकट मोचन मंदिर मेें नवरात्र महोत्सव

संकट मोचन मंदिर मेें नवरात्र महोत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। मातादरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में गुरु मां गायत्री के सानिध्य में 25 से सितंबर से 3 अक्तूबर तक नवरात्र महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मां शेरावाली के दरबार को विशेष साज सज्जा आकर्षक लाइटों द्वारा सजाया जा रहा है। यह जानकारी मंदिर कमेटी के सचिव गुलशन भाटिया ने दी। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को कलश स्थापना की जाएगी। नौ दिनों तक 24 घंटे निरंतर अखंड जाप किया जाएगा। सुबह-शाम भजन कीर्तन, प्रवचन और आरती होगी। मां की अखंड ज्योति का दर्शन सुबह 5 बजे से 7 बजे तक तथा शाम को 4 बजे से 6 बजे तक किया जा सकता है।