सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
रोहतक। शहीददिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन वीबी कॉलेज ऑफ ऐजुकेशन में मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति पर आधारित गीत, भाषण, नृत्य नाटक प्रस्तुत किए। जिसे सुन वहां मौजूद सभी लाेग भावविभोर हो गए। कार्यक्रम में लोगों ने देश पर मर मिटने वाले शहीदों पर फूल अर्पण किए।