बच्चों के साथ निकाली जागरुकता रैली
रोहतक। हरियाणाराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत खंड कलानौर में बने स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों ने मतदान करने के लिए कलानौर स्कूली बच्चों के साथ मिलकर जागरूकता रैली निकाली। इस रैली को मतदान पर्यवेक्षक टीवीके रेड्डी ने हरी झंडी दिखाई। समूहों की महिला सदस्यों ने पहले खुद मतदान करने की शपथ थी। एडीसी और मिशन निदेशक रमेश चंद्र बिधान ने बताया की इससे पहले लाखनमाजरा खंड के स्वयं सहायता समूहों द्वारा भी लाखनमाजरा में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा चुका है। मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टीके शर्मा ने एनआरएलएम स्टाफ सदस्यों और स्कीम के तहत बने सभी समूहों को उनकी इस सार्थक पहल के लिए सराहा। इस अवसर पर अमित कुमार, रिटर्निंग ऑफिसर, कलानौर, रमेश कुमार, बीडीपीओ, कलानौर आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक विनोद धनखड़ समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।